फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो महिला समेत चार घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के नोकता तिराहे निकट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली क्षेत्र के नोकता तिराहे के निकट रविवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। इसमें दो महिलाएं समेत चार सवार घायल हो गए। घायलों को निकट के सीएचसी केंद्र नाथनगर भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होता नही देख चिकित्सकों ने तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालत नाजुक होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के सांखी गांव निवासी राघव यादव पुत्र अज्ञात बाइक से दूध बेचकर अपने घर साखी जा रहा था। दूसरी तरफ से अंबेडकरनगर जिला से आ रही विजय लक्ष्मी पत्नी उद्धव मिश्र निवासी आनंद पूरा थाना खजनी जनपद गोरखपुर के साथ बहन पल्लवी पुत्री चंद्रशेखर मिश्र निवासी मुरतिपुर अंबेडकरनगर एक ही बाइक पर खजनी जा रही थी। बाइक को रिश्तेदार जितेंद्र मिश्र पुत्र गुलाम निवासी पडरौना जनपद कुशीनगर चला रहा था। नोकता तिराहे पर अचानक अनियंत्रित होकर दोनों बाइको में आमने-सामने से सीधी भिड़न्त हो गई। जिसके चलते राघव यादव, जितेंद्र मिश्र व विजयलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, तथा पल्लवी आंशिक रूप से घायल हुई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर पहुंचाया जहां पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें