फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी-बेटी ने जान का जताया खतरा

Thu, 17 Aug 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद में रहने वाली पत्नी और बेटी ने विपक्षियों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से शिकायत की। फखरे आलम निवासी देवरिया लाल का आरोप है कि खलीलाबाद में जमीन का बैनामा काफी समय पहले अकबाल अहमद व इफ्तेखार के हक में खरीदा गया था। अकबाल अहमद की मृत्यु हो चुकी है। सम्पत्ति वरासतन प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

उक्त भूमि पर पक्का मकान व दुकान का निर्माण संयुक्त रुप से बनवाया गया था। उक्त मकान व दुकान पर उसका कब्जा भी है।उसकी पुत्री एहसान जहां व पत्नी अख्तर जहां उसी मकान पर रहती है। उसके चाचा व उनके बेटे इफ्तेखार व उनके पोते रेहान व फरहान व पोती फरहीन व इफ्तेखार ने पूर्व में पानी की सप्लाई व बिजली का कनेक्शन व घर का सामान फेंक दिया था। पूर्व में शिकायत पर समझौता हुआ था।
आरोप है कि 13 अगस्त को लोगों ने मोटर का कनेक्शन काट दिया और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोग रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसकी पुत्री और पत्नी खलीलाबाद के मकान में रहती है। उक्त लोगों से जान माल का भय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें