फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट के मामले में पूछताछ के लिए संविदा कर्मी को पकड़ कर ले गई गोरखपुर पुलिस

Thu, 17 Aug 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बांसगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटना में संविदा कर्मी से पूछताछ कर रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। क्षेत्र के ऊचवा गांव में बुधवार को रिश्तेदार के घर गए विद्युत संविदा कर्मी को सादे वर्दी में पहुंची गोरखपुर पुलिस पकड़ कर ले गई। इधर घटना की जानकारी होने के बाद संविदा विद्युत कर्मी के परिजन रोते बिलखते थाने पर पहुंच गए। धनघटा पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि बांसगांव क्षेत्र में हुई लूट की घटना में पूछताछ के लिए पुलिस ले गई है।
क्षेत्र के सेमरडाडी गांव निवासी राजकुमार बिजली निगम में संविदा विद्युत कर्मी के पद पर कार्यरत है। राजकुमार की पत्नी श्रीमती ने बताया कि उसके पति सात महीना पहले बखिरा क्षेत्र में रिश्तेदार के घर गए थे। जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई थी। गोरखपुर जिले के बेलघाट क्षेत्र के टिकुलिया डांड गांव निवासी बाइक चोरी के आरोपी पकड़े गए थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि बुधवार को पति राजकुमार धनघटा क्षेत्र के उचवा गांव निवासी रिश्तेदार हरिराम के घर दोपहर में बैठे हुए थे। उसी समय तीन बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और राजकुमार को पकड़ कर साथ उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही राजकुमार के परिजन थाने पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

एसओ धनघटा संतोष मिश्रा ने बताया कि बिजली संविदा कर्मी को गोरखपुर के बांसगांव थाने की पुलिस लूट के केस में पूछताछ के सिलसिले में ले गई है। जबकि एसओ बांसगांव चंद्रभान सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लूट की घटना हुई है। उसी घटना में पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें