फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विधवा व वृद्धावस्था के पेंशन आवेदकों को नहीं मिली रकम

Thu, 01 May 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक में विधवा, वृद्धा के आवेदकों को पिछले पांच वर्षों पेंशन की धनराशि खाते में नहीं पहुंची है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को पेंशन की स्वीकृति भी मिल गई है लेकिन उसके बावजूद पेंशन की रकम खाते में नहीं पहुंच रही है। सैकड़ों आवेदक पेंशन की पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभागीय लापरवाही के चलते हैंसर ब्लाॅक क्षेत्र में वृद्धा-विधवा की नई पेंशन जारी न होने से आवेदक परेशान है। ब्लाॅक क्षेत्र की 72 ग्राम पंचायतों में वृद्धा-विधवा पेंशन योजना की खराब स्थित बनी हुई है। बताया जाता है कि ब्लाॅक से पेंशन के आवेदकों का डोंगल लगाकर जिले पर भेजा जाता है। लेकिन जिले पर आवेदनों की स्वीकृति न मिलने से आवेदक ब्लाॅक कार्यालय पर भटक रहे है।
बुधवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर पहुंची 72 वर्षीय सावित्री देवी स्व. रामकेवल ने बताया कि विधवा पेंशन के लिए चार वर्ष पूर्व आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि ब्लाॅक कार्यालय से डोंगल लगाकर जिले पर स्वीकृति के लिए भेजा गया लेकिन आज तक पेंशन खाते में नहींं पहुंचा। इसी प्रकार राम जियावन ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन किया। इस दौरान अनेक बार ब्लाॅक पर जाने को मजबूर होना पड़ा। ब्लाॅक पर मौजूद समाज कल्याण विभाग के कर्मी भी कुछ बता पाने में असमर्थता व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन

रूपिन कला के ग्राम प्रधान महेंद्र चौहान ने बताया कि गांव में स्थित अनेक लोगों का वृद्धा व विधवा पेंशन के लिए आवेदन किया गया लेकिन अब तक किसी आवेदक के खाते में पेंशन की धनराशि नहींं पहुंची। पहले से पेंशन पाने वालों की भी पेंशन पिछले दो वर्ष से रुकी पड़ी है। इसी प्रकार चपरा पूर्वी, तुरकौलिया, गोपीपुर, अशरफपुर, औराडाड़, तामा, बभनौली, सिरसी आदि गांवों के आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें