फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेटे ने क्यों उठाया आत्मघाती कदम परिजनों को नहीं मिल रहा जवाब

Wed, 26 Feb 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बौरव्यास में छात्र आदर्श के घर पर पिता को सांत्वना देते लोग।
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के बौरव्यास गांव निवासी छात्र आदर्श पांडेय उर्फ गंगा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया या पीछे क्या कारण थे उनके पिता राजेश पांडेय खुद नहीं समझ पा रहे हैं। पिता का कहना है कि पढ़ाई लिखाई को लेकर के आदर्श पर परिवार का कोई सदस्य किसी प्रकार का दबाव कभी नहीं डालता था। सोमवार के दिन आदर्श ने दोपहर में पिता से और देर शाम में मां से भी बात किया था।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि आदर्श जब मां से बात कर रहा था तो मां ने उससे कहा था कि तुम्हारे पिताजी एक सप्ताह के लिए बड़ोदरा जा रहे हैं तुम्हें जो आवश्यकता हो कह कर बता दो तब आदर्श ने कहा कि पिताजी से दोपहर में बात हो गई थी और मेरी आवश्यकता पूरी हो गई हैं। आदर्श के पिता राजेश पांडेय का कहना है कि मुझे सिर्फ यह बात गले नहीं उतर रही है कि मेरा बेटा किन कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उनका कहना था कि परिवार का कोई भी सदस्य कभी भी बेटे पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला था।
राजेश ने बताया कि उनके बेटे का मोबाइल, इयरफोन और चार्जर उसके कमरे में नहीं मिला है। बेटे का मोबाइल कहां है और क्यों नहीं कमरे में मिला यह विषय दिमाग में सवाल पैदा कर रहे हैं। राजेश में परिवार के अन्य सदस्यों ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को बस्ती में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। बेटे की आत्महत्या की सूचना पर घर पर तमाम लोग आकर संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें