फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेले से लौटते वक्त हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Sat, 17 Dec 2022 02:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

नकहा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेम चंद्र पुत्र राधेश्याम बछईपुर की मोबाइल फोन की दुकान थी। बृहस्पतिवार को वह धनघटा गांव निवासी 27 वर्षीय दोस्त विजय के साथ आंबेडकर नगर के गोविंद साहब मेले में घूमने गए थे। देर रात मेले से वापस आकर विजय को धनघटा में छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रेमचंद की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम जानकी मार्ग पर बृहस्पतिवार रात निहैला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नकहा गांव निवासी 25 वर्षीय प्रेम चंद्र पुत्र राधेश्याम बछईपुर की मोबाइल फोन की दुकान थी। बृहस्पतिवार को वह धनघटा गांव निवासी 27 वर्षीय दोस्त विजय के साथ आंबेडकर नगर के गोविंद साहब मेले में घूमने गए थे। देर रात मेले से वापस आकर विजय को धनघटा में छोड़ दिया। उसके बाद प्रेम चंद्र बाइक से घर जा रहे थे। राम जानकी मार्ग स्थित निहैला गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आए गए।

हादसे में मौके पर ही प्रेम चंद की मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग जुट गए। दुकानदार प्रेम चंद्र की मोबाइल से उसके घर और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और पीड़ित परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन एंबुलेंस से उसे सीएचसी मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बताया कि प्रेमचंद्र की एक साल पहले शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी सुदंरी का रो- रोकर बुरा हाल था। सुंदरी ने बताया कि धनघटा से चलने पर पति मोबाइल फोन से उससे बातचीत करते हुए आ रहे थे। अचानक पति की आवाज थम गई तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। पति के आने का इंतजार करती रही, लेकिन बाद में पति की हादसे में मौत की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज धर्मेेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें