जिला अस्पताल परिसर में बने भवन।
- फोटो : KHALILABAD
जहां दिखी जगह, वहीं बना दिया भवन
जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड के लिए जगह नहीं
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में भवनों की भरमार से परिसर में जगह ही नहीं बची है। लिहाजा वाहन स्टैंड नहीं बन पा रहा है। ऐसे में सेंट्रल लैब का कार्य भी रुक गया है। तीमारदारों को वाहन खड़ा करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में प्रतिनिधि 1500 के करीब मरीज आते हैं। उनके साथ तीमारदार भी रहते हैं। ज्यादातर मरीज के तीमारदार अपने वाहन से आते हैं। वाहन अस्पताल के मुख्य गेट पर खड़ी कर देते हैं। इससे अस्पताल परिसर में जाने के लिए अन्य वाहन चालकों को परेशानी होती है।
अस्पताल परिसर में वन स्टाप सेंटर बना दिया गया है। यह भवन पुलिस लाइंस में प्रस्तावित था। इमरजेंसी के सामने पोस्टमार्टम हाउस, पुलिस चौकी, कोविड वैक्सीन रूम, एक अन्य भवन समेत अन्य कई ऐसे भवन है जो नक्शे के अनुसार नहीं बने हैं।
सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी का कहना है कि सीएमओ कार्यालय के जरिए जो भी भवन प्रस्तावित हुए वह परिसर में ही बने हैं। परिसर में जगह नहीं बची है। इससे परेशानी हो रही है। जहां तक सेंट्रल लैब बनने की बात है तो उसे पुराने महिला अस्पताल में बनाया जाना प्रस्तावित किया गया है।