फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सामने आया विवाद तो डैमेज कंट्रोल करने में जुटे पार्टी नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की ओर से केस दर्ज कराए जाने के बाद निषाद पार्टी के भीतर भी हलचलें तेज हो गईं हैं। पार्टी पदाधिकारी डैमेज कंट्रोल करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, केस दर्ज होने के बाद मेंहदावल क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनीष निषाद ने जनक नंदिनी पर धन उगाही जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मेंहदावल क्षेत्र निवासी निषाद पार्टी के कार्यकर्ता मनीष निषाद ने आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को फोन किया था। कॉल उनके पीआरओ राजीव यादव ने रिसीव की। उन्हें लगा कि मंत्री के सहयोगी उनके दूर के रिश्तेदार गोरखपुर के उरुवा क्षेत्र शेषनाथ ने कॉल रिसीव की है।
उन्होंने उनसे उसी लहजे में बात की। बाद में महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी उन्हें धमकाने लगीं। वह संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिले की प्रभारी हैं। महिला आयोग की सदस्य होने का फायदा उठाते हुए वह नौकरी के नाम पर धन उगाही कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निषाद समाज के लोगों को गुमराह करके पैसे वसूल रही हैं। जिसके साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। पार्टी शीर्ष नेतृत्व को पूरे मामले की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें