रोते बिलखते हुए शैलेंद्र मिश्र के परिजन । संवाद
तिघरा। बघौली ब्लाक के समदहां गांव के प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार मिश्रा की मौत के बाद उनका शव देर रात उनके आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। शनिवार को उनका दाह संस्कार किया गया। विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालूशासन घाट पर पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।
शैलेंद्र कुमार मिश्रा 12 नवंबर की शाम समदहां गांव से लौटते समय दोपहर करीब 3 बजे बेलहसा बेलहसा बाग के पास उनकी बाइक पर नीलगाय कूद गई थी। वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव लाया गया।
सुबह बालूशासन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांव के लोगों के साथ ही पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी, बघौली ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह, बघौली मंडल अध्यक्ष राजू गोस्वामी, प्रधान गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
रोते बिलखते हुए शैलेंद्र मिश्र के परिजन । संवाद
रोते बिलखते हुए शैलेंद्र मिश्र के परिजन । संवाद