संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को अपने कार्यालय में थाना धनघटा, महुली व बेलहरकला की बीट व्यवस्था की समीक्षा की। बीट बुक सही न मिलने पर 3 दिन परेड का आदेश दिया।
एसपी ने थाना धनघटा के बीट अधिकारी आरक्षी मनोज कुमार यादव, महिला मुख्य आरक्षी इन्द्रावती, थाना महुली के बीट अधिकारी आरक्षी संघरतन, सूर्यनारायण गुप्ता थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी मुख्य आरक्षी पवन कुमार यादव, विनोद कुमार यादव के बीट बुक का जांच किया। निरीक्षण के दौरान आदेशित किया कि बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए। क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, असामाजिक तत्वों, वांछित व वारंटी अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखें। धनघटा के बीट अधिकारी इन्द्रावती तथा थाना बेलहरकला के बीट अधिकारी पवन कुमार यादव का बीट बुक सही मिलने पर नकद पुरस्कार एवं बीट अधिकारी मनोज कुमार यादव थाना धनघटा, संघरतन थाना महुली, सूर्यनारायण गुप्ता थाना महुली की बीट बुक पूर्ण न होने पर सभी को 3 दिन का परेड करने का आदेश दिया।