फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कारीगर ने आभूषण बनाने से मना किया तो कर दी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोला बाजार स्थित हनुमानगढ़ी के पास हुई घटना, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी गोलाबाजार में आभूषण कारीगर ने काम करने से मना किया तो मनबढ़ों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि गोला बाजार हनुमानगढ़ी मंदिर निवासी पीडि़ता अनामिका वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति आभूषण के कारीगर हैं। विपक्षी अमरदीप सोनी व उनका बेटा कृषु सोनी निवासी हनुमानगढ़ी मंदिर व उनके रिश्तेदार पीयूष सोनी निवासी पुरानी बस्ती, बस्ती ने सोने के आभूषण बनाने को लेकर उनके पति को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से काफी मारापीटा। इससे पति के सिर और पूरे शरीर में चोटें आई हैं। अमरदीप आभूषण व्यापारी हैं, जो रंजिश में मारते-पीटते हैं और हमेशा जानमाल की धमकी देते हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले में पीडि़ता की प्रार्थनापत्र के आधार पर उक्त आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट में घायल का पुलिस निगरानी में मेडिकल एवं दवा उपचार के लिए अस्पताल रवाना कर दिया गया है। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

पलिया सीएचसी में दवा लेने के लिए खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें