देवड़ाड़ गांव में युवती का पकड़ा गया हत्यारोपी एसपी ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किए।संवाद
- कोतवाली क्षेत्र के देवडाड़ में जर्जर मकान में मिला था युवती का शव
- आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली के देवडाड़ गांव में युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। युवती की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। यह बात प्रेमी को बर्दाश्त नहीं थी। उसने शादी तोड़ने का दबाव बनाया। युवती ने इंकार कर दिया। तो नाराज होकर प्रेमी ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच विवाद गांव के एक जर्जर मकान में हुआ था। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसप सत्यजीत गुप्ता के मुताबिक 30 नवंबर को देवडाड़ गांव से युवती लापता हो गई थी। पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पांच दिसंबर को युवती का शव गांव में ही एक जर्जर मकान में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पिता ने शिशुपाल गौतम पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोबारा तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी के केस में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी के मुताबिक शनिवार को आरोपी शिशुपाल को दलेलगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका काफी दिनों से प्रेम संबंध था। जानकारी सिकी को नहीं थी। जब इसकी जानकारी युवती के घर वालों को हुई तो उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दिए। उसकी मंगनी भी कर दी। युवती ने बातचीत करना और मिलना बंद कर दिया।
बातचीत करने के लिए बुलाकर की हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी शिशुपाल ने बताया कि युवती को कई बार शादी तोड़ने के लिए कहा। वह मान नहीं रही थी। 29 नवंबर को वह अपने चाची से मिलने जा रही थी। रास्ते में मिल उसे मिल गई। बातचीत करने के लिए पास के जर्जर मकान में लेकर गया। वहां शादी तोड़ने के लिए कहा तो शोर मचाने लगी। उसका मुंह दबा दिया, ताकि आवाज कोई न सुने। इसके बाद गमछे से गला घोंट दिया। उसकी मौत होते ही भाग निकला। पुलिस ने शनिवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।