धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर के निवियहवा पोखरा के पास शुक्रवार प्रेमिका के शादी करने से इंकार करने पर प्रेमी पानी की टंकी पर चढ़ गया और शोले फिल्म की तरह कूद कर जान देने की बात कहने लग तकरीबन घंटे भर तक यह ड्रामा चला। बाद में पुलिस किसी तरह समझा बुझाकर नीचे उतरवाया और शांतिभंग में चालान कर दिया।
बता दें कि सिद्धार्थनगर जनपद निवासी एक युवक नाथनगर क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन कार्य में काफी दिनों से काम कर रहा था। इसी दौरान इस दौरान एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पुलिस के अनुसार जब उसने प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने इन्कार कर दिया। इससे नाराज होकर वह शुक्रवार को निविहवा पोखरा में नवनिर्मित पानी की टंकी पर चढ़ गया और शादी न कराने पर कूद कर जान देने की बात करने लगा। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह समझा कर नीचे उतारा।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी वीरेंद्र मिश्र ने बताया कि शादी की जिद को लेकर युवक पानी टंकी पर चढ़ा था। समझा बुझाकर सकुशल नीचे उतरवाया गया। उक्त युवक सुलेमान निवासी टिकरिया थाना जोगिया उदयपुर जिला सिदार्थननगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट धनघटा रवाना किया गया है।