फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गेहूं के डंठल में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

Tue, 29 Apr 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के रोसया बाजार से सटे सिवान में मंगलवार को गेहूं के डंठल में आग लगने से लगभग 100 बीघा गेहूं का डंठल जलकर राख हो गया। वहीं सिवान से सटे बाजार में आग पहुंचने से रोकने और आग बुझाने के लिए घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण व फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रोसया बाजार से सटे सिवान में मंगलवार को दोपहर में गेहूं के डंठल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग लपटें भयावह हो गईं और लगभग 100 बीघा गेहूं के डंठल को जद में लेते हुए बाजार की ओर बढ़ने लगीं।
इससे दुकानदारों के होश उड़ गए। बाजार तक आग पहुंचने की अंदेशा में दुकानदार बबलू ने टिनशेड से सामान निकाल लिया था। वहीं बगल के द्विजेंद्र पांडेय, संतोष की दुकान का भी सामान हटाना पड़ा। तब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें