फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महुली में आग से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। महुली थाना क्षेत्र के जोतिखापुर में शुक्रवार को गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। इससे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जोतिखापुर सिवान में खड़ी फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। डायल-112 भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

समीउल्लाह की 10 बिस्वा, नवीरसुल की एक बीघा, नवीरहम की एक बीघा तथा बदरुन्निशा पत्नी मोहम्मद हुसैन की 10 बिस्वा फसल जलकर नष्ट हो गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं लग सका है। दूसरी घटना झिगुरापार में परिषदीय विद्यालय के पास झझवा ताल के समीप स्थित बाग में हुई। जहां आग लग गई। ग्रामीणों की सतर्कता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि कुछ पेड़ों के जलने की सूचना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें