फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
ठंड में मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, ठंड से ठिठुरे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिनों से ठंड का असर कुछ कम हो गया था। दिनभर धूप निकलने से लोगों को राहत मिल गई थी, लेकिन रविवार को फिर मौसम का मिजाज बदला गया। दिनभर बादल छा गए। पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी।
नववर्ष की शुरुआत से ठंड का सितम लोगों को परेशान कर रहा था। शुक्रवार और शनिवार को निकली धूप से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी, लेकिन रविवार को सुबह से पछुआ हवा चलती रही। इससे ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गलन की वजह से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो गए। मेंहदावल बाईपास पर सवारी वाहनों का इंजतार कर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर निवासी दिलीप कुमार, राधेश्याम ने बताया कि दो दिनों तक धूप निकलने से काफी राहत मिली थी, लेकिन रविवार को ठंड से परेशान होना पड़ा। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों को कंबल दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें