फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई विद्युत उपभोक्ताओं की मुसीबत

Sun, 25 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वर्तमान समय में पछुआ हवा चलने लगी है। इससे उपभोक्ताओें की मुसीबत बढ़ गई है। कारण यह है कि जर्जर तार न बदलने से लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक लगातार बिजली कटौती हो रही है। कही लोकल फाल्ट तो कही ट्रांसफार्मर की खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे जहां पानी का संकट खड़ा हो रहा है वहीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियोंं को तैयारी में बाधा हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ है। इसके बाद भी बिजली अभी से लोगों को परेशान करने लगी है। पछुआ हवा चलने से आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में लोकल फाल्ट की समस्या आ रही है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति शहर से लेकर गांव तक बनी हुई है। सुबह के समय बिजली न रहने पर पानी का संकट खड़ा हो रहा है। घरों की छतों पर लगी पानी की टंकिया सूख जा रही है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लगे परीक्षार्थियों को उठानी पड़ रही है।
पछुआ हवा के बीच लोकल फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिसके कारण परीक्षा की तैयारी में खलल पड़ रही है। विद्युत निगम को इस समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें