फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा 43 डिग्री, कारोबार पर पड़ रहा असर, नहीं पहुंच रहे ग्राहक

Thu, 15 Jun 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दोपहर में लू के चलते सड़क पर पसरा सन्नाटा।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान लगातार बढ़ रहा है, बृहस्पतिवार को यह 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज गर्म हवा के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। सुबह 10 बजे ही दोपहर का अहसास हो रहा है। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। साथ ही व्यापारियों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही लू चलने से लोग बेहाल हो गए। इसकी वजह से लोगों का घरों से निकलना पूरे दिन दूभर हो गया और दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छाया की तलाश में भटकते नजर आए। सुबह दस बजे ही दोपहर का अहसास होने लगा। पूरे दिन गर्मी से लोग बिलबिला उठे। शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर कम ही लोग दिखे।
पूरे दिन गर्म और धूल भरी हवा चलने के कारण लोग खासे परेशान रहे। जो लोग घरों से बाहर निकल रहे थे वह मुुंह पर गमछा बांधकर ही निकले। दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

0000000000000000000
यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मेंहदावल बाईपास पर खुले आसमान तले बस व अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले यात्री बेहाल नजर आए। कुछ लोग ओवरब्रिज के नीचे जाकर तेज धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। बिधियानी, बैंक चौराहा सहित अन्य मार्गों पर यात्री छाया न होने के कारण गर्मी परेशान रहे।
00000000000000000000000000000000000
मजदूरों की बढ़ी परेशानी
दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों को तेज धूप के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, जहां लोग सुबह दस बजे के बाद घरों में कैद हो जा रहे हैं, वहीं मजदूर तपती दोपहरी में पसीने से लथपथ होकर काम करने को मजबूर हैं। भवन निर्माण के मजदूर राम उदित, संगम निषाद आदि ने कहा कि धूप काफी तेज है, लेकिन काम करना भी जरूरी है। परिवार का खर्च चलाने के लिए गर्मी झेलने की मजबूरी है।
00000000000000000000000000000000
ताल-पोखरों में नहाते दिखे बच्चे
गर्मी से बचने के लिए बच्चे ताल-पोखरों में नहाते नजर आए। इसके साथ ही जहां ट्यूबवेल चल रहा है, वहां भी बच्चे पहुंच जा रहे हैं। साथ ही पानी में उतरकर खुद को गर्मी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे उन्हें जहां गर्मी से राहत मिल रही है वहीं उनका मनोरंजन भी हो जा रहा है।
000000000000000000000000000000 गर्मी से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए। जहां तक संभव हो धूप में न निकलें और यदि निकलें तो पहले पूरे शरीर को सूती कपड़े से ढक लें। बीमारियों से बचने के लिए ताजा भोजन का इस्तेमाल करें और ठंडे व तैलीय भोजन से परहेज करें।
विज्ञापन

-डॉक्टर एके सिन्हा, चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें