फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पारा पहुंचा 40 डिग्री, पुरवा हवा ने किया जीना मुहाल

Fri, 02 Jun 2023 10:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सुबह दस बजे से ही तेज धूप में बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इससे सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। इस बीच जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वह मुंह पर गमछा बांधकर निकलने को मजबूर हो रहे हैं। पुरवा हवा के चलते उमस भी बढ़ गई है। इसके साथ ही बिजली कटौती लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है।
विज्ञापन

मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दिनों आंधी-पानी आने से तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से एक बार फिर आसमान से आग बरस रही है। स्थिति यह है कि बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था, वहीं शुक्रवार को भी पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहा। इसका असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। सुबह दस बजे के बाद से ही सड़कों पर आवाजाही कम हो जा रही है। दोपहर में तो सन्नाटा पसर जा रहा है। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोग गमछा बांध का निकल रहे हैं।
इंसेट-
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगा तापमान, बढ़ेगी परेशानी
अभी जून का महीना चल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। इससे लोगों की दुश्वारियां और बढ़ेगी। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र कहते हैं, पारा अभी और चढ़ेगा। ऐसे में लोगों को घर से निकलते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है। धूप से बचने के लिए मुंह पर गमछा बांधकर ही निकले।
000000000000000000000000000000000
बिजली की कटौती बढ़ा रही मुसीबत
भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है। उमस भरी गर्मी में बिजली न रहने पर पंखा, कूलर बेकार हो जा रहे हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दस से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी बार-बार लोकल फाल्ट के चलते बाधा खड़ी हो रही है। बिजली उपभोक्ता सुधीर सिंह, राम मिलन आदि ने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही और बिजली कटौती भी हो रही है। इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
00000000000000000000000000000
कहीं नहीं दिख रहे प्याऊ
भीषण गर्मी के बाद भी शहर में कहीं पर भी प्याऊ नहीं लगे है। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में लोगों को बोतल बंद पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ रही है। लस्सी, बेल व गन्ने के शरबत के साथ अन्य शीतलपेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें