फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिभा व लगन देते हैं नई संभावनाओं का जन्म

Thu, 01 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
चित्रकला कार्यशाला में रंग भरती छात्रा।
विज्ञापन
बस्ती। कलाकार की प्रतिभा और कार्य के प्रति उसकी लगन दोनों मिलकर नवीन संभावनाओं को जन्म देते हैं।एक कलाकार कला के सैद्धांतिक पक्ष को समझते हुए दैनिक जीवन में कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का कार्य करता है।
विज्ञापन

यह कहना है चित्रकला कार्यशाला की संयोजक डॉ. रमा शर्मा का। वह बुधवार को राज्य ललित कला अकादमी (संस्कृति विभाग) की ओर से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग में आयोजित ग्रीष्मकालीन चित्रकला प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रही थी। प्रशिक्षुओं ने कहा कि वह कला के क्षेत्र में एक निश्चित मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। कला के माध्यम से ही अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा पलक सोनी ने बताया कि वह कला के विषय में महत्वपूर्ण कार्य करना चाहती है और अपना भविष्य इसी क्षेत्र में खुद को संवारना चाहती है। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि कला के प्रति उसका समर्पण भाव प्रशंसनीय है। इस मौके पर सूरज चौधरी, सुमित,बसु,दिव्या, कार्तिकेय, निधि, हर्षिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें