फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम का मिजाज बदला, आसमान में छाए बादल

Fri, 12 Apr 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किसानों की चिंता बढ़ी, बारिश हुई तो फसलों को होगा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। तेज धूप के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छा गए हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि दिन में गर्मी का असर बना रहा। शाम के समय शहर में चहल-पहल देखने को मिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह से समय तेज धूप निकली तो लोग गर्मी से परेशान रहे। हालांकि दोपहर के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शाम के समय शहर में चहल-पहल दिखाई दी। लोग रोजमर्रा की जरूरतों के सामान खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ आसमान में बादल छाए रहने किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कहीं बारिश हो गई तो फसल की कटाई-मड़ाई में परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसान राम दयाल, रामजीत प्रसाद ने कहा कि फसल पककर तैयार है। कटाई और मड़ाई चल रही है। बादल छाए रहने से बारिश का डर सताने लगा है। यदि बारिश हो गई तो फसल को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


खेत की कटाई व मड़ाई तेजी से हो रही है। अधिकतर किसान कटाई कर चुके हैं। हल्की बारिश होने पर भी कोई नुकसान नहीं होगा।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें