फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम साफ...फिर भी कई नालों का निर्माण शुरू नहीं

Fri, 12 Jul 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अधूरा पड़ा है बनियाबारी से खुदवा तक बनने वाला नाला
विज्ञापन

- शहर के नालों को मुख्य नालों से जोड़ने का कार्य भी नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। दो दिन से मौसम साफ है। बारिश भी नहीं हुई हैं। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन अब भी जलनिकासी के लिए गंभीर नहीं दिख रहा है। अधूरे पड़े नालों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया, जबकि अन्य नालाें को मुख्य नालों से जोड़ने का कार्य भी नहीं हुआ। ऐसे में बारिश में नगर पालिका की उदासीनता लोगों के लिए मुसीबत बनेगा, और लोगों को जलभराव से परेशानी से एक बार फिर जुझना पड़ेगा।


नगर पालिका प्रशासन ने बारिश होने की आड़ में अधूरे पड़े नालों का निर्माण रोक दिया है। दो दिन में मौसम साफ है और बारिश नहीं हुई है। बावजूद इसके अधूरे पड़े नालों का निर्माण शुरू नहीं कराया गया है। शहर के गोरखल, बनियाबारी सहित विभिन्न स्थानों पर बारिश होने पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है और लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। इसी तरह मेंहदावल बाईपास से कलक्ट्रेट तक नाला का निर्माण हुआ है। इस नाले को बड़गो तक बनाया जाना है, लेकिन यहां पर भी कार्य शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ शहर के आजाद चौक से बरदहिया तक अंडरग्राउंड नाला बना है। इस नाले से शहर के अन्य नालों को भी जोड़ा जाना है, लेकिन यह कार्य भी पूर्ण नहीं हो सका है। पालिका प्रशासन की इस उपेक्षा के कारण शहरवासियों की मुसीबत बढ़ने की संभावना है। वैसे भी पिछले दिनों हुई बारिश के चलते शहरवासियों को जलभराव से जूझना पड़ा था।
शहर के निवासी उमेश चंद्र वर्मा, सुधीर कुमार आदि ने कहा कि अधूरे पड़े नालों का निर्माण कराए जाने की जरूरत है, ताकि बरसात के मौसम में शहरवासियों को जलभराव से राहत मिल सके।
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
शहर में जलनिकासी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बनियाबारी से खुदवा तक नाला जल्द ही पूर्ण करा लिया जाएगा। साथ ही अन्य नालों को मुख्य नाले से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिल जाएगी।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें