फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना धूप में सुखाए ऊनी कपड़े पहनने से त्वचा में संक्रमण का खतरा

Wed, 19 Nov 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ गई है। लोगों ने अलमारी से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। स्वेटर, जैकेट, मफलर और ऊनी वस्त्र पहन रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना धोए या धूप में सुखाए कपड़े पहनने से त्वचा में संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन

त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि गर्म कपड़े लंबे समय तक अलमारी या ट्रंक में बंद रहते हैं। वहां की नमी, धूल और बंद माहौल में फंगस व बैक्टीरिया पनप जाते हैं। इन्हें बिना धोए पहनने से स्किन एलर्जी, खुजली, फंगल इन्फेक्शन, दाद और रैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ. एसबी गौतम के अनुसार, पुराने ऊनी कपड़ों में एस्परजिलस और कैंडिडा जैसे फंगस विकसित हो जाते हैं, जो त्वचा और श्वसन तंत्र दोनों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जब आप ऊनी कपड़ों को बाॅक्स या अलमारी से निकालें तो धो लिया करें। इससे उसमें जो भी संक्रमण होगा, वह खत्म हो जाएगा। ये कपड़े करीब आठ माह तक रखे होते है। ऐसे में इनमें फंगस लगने की आशंका रहती है। इसके साथ ही कपड़े को धूप में अच्छी तरह से सुखा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि संक्रमण के प्रतिदिन 40 से 50 मरीज आ रहे है। उन्हें यही सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें