फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए मिलकर करना होगा प्रयास

Tue, 03 Feb 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीआरसी सां​था पर ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में मौजूद लोग-संवाद
विज्ञापन
सांथा। बीआरसी सांथा पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान और शिक्षक गांव के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए मिलकर प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं व सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, स्कूल बैग व स्टेशनरी क्रय के लिए धनराशि अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाती है। गांव और शहर के जो छोटे बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों से संयुक्त प्रयास कर अभिभावकों को समझाने का आग्रह किया।
खंड शिक्षा अधिकारी गरिमा यादव ने विद्यालयों की बुनियादी सुविधाओं के बारे में बताया। कहा कि प्रधानों के सहयोग से 19 पैरामीटर पर विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है। इसमें विद्यालयों को बाउंड्री वॉल, फर्श पर टाइल्स, पीने का स्वच्छ पानी, रनिंग वाटर सप्लाई, सब मसिर्बल, शौचालय आदि संसाधनों से परिपूर्ण किया हैं। कई विद्यालय में ये कार्य हो रहे हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। बैठक में विद्यालयों में डीबीटी, निपुण, बच्चों के नामांकन, उपस्थिति और ठहराव को सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

कार्यशाला में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण), कायाकल्प, निपुण भारत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में एआरपी राकेश कुमार सिंह, डाॅ. राघवेंद्र प्रताप रमन, विजय कुमार पांडेय, रतन लाल वर्मा, उमाशंकर शुक्ल, रामनेवास मौर्य, वेद प्रकाश, अमित सिंह, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें