फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मोहिया-घूरापाली सड़क पर जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बढ़या ठाठर में मोहिया-घूरापाली मार्ग पर शुक्रवार को हुई बारिश से सड़क पर पानी भर गया है। इससे इंटर व डिग्री काॅलेज के विद्यार्थियों के साथ ही कछारवासियों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने इस जलभराव की समस्याओं को दूर करने के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की।
विज्ञापन

कछार निवासी अजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार निषाद, सर्वेश्वरदयाल, राहुल निषाद, अमृत पाठक, राहगीर राकेश कुमार सिंह, दिवाकर सक्सेना, हरिओम त्रिपाठी, विनोद कुमार, अवधेश यादव, रमेश चंद्र, बसंत त्रिपाठी आदि ने बताया कि जल निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण यहां थोड़ी सी बारिश होने पर ही पानी इकट्ठा हो जाता है। यह कछार क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांव के लोगों के लिए आने-जाने का एकमात्र रास्ता है।
जलभराव के कारण पैदल आवागमन करने वाले राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है। इस वजह से बढ़या ठाठर में लगने वाली बाजार में दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस सड़क पर कई बार बाइक सवार फिसलकर गिरकर घायल हो चुके हैं। लोग पानी भरे मार्ग के कारण बाजार आने से बच रहे हैं। सब्जी दुकानदारों ने कहा कि जलभराव के कारण उनके काम पर भी असर पड़ रहा है। सड़क कीचड़ से सन गई है। लोग इधर नहीं आना चाह रहे हैं। पानी भरने के कारण दूसरे स्थान से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें