फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बे-मौसम बारिश से शहर में जलभराव, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मौसम का मिजाज बुधवार को अचानक बदल गया और दोपहर बाद झमाझम बारिश होने लगी। इससे एक ओर जहां मौसम सुहाना हो गया, वहीं दूसरी ओर बारिश से शहर में भारी जलभराव हो गया। नालियां ओवरफ्लो हो गई हैं, और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे नगर पालिका परिषद की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। जलजमाव व गंदा पानी सड़क पर बहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की दावे की बारिश ने पोल खोलकर रख दी है। बारिश से आजाद चौक, बैंक चौराहा, डाकबंगला के सामने, गोलाबाजार, मुखलिसपुर तिराहा, जिला अस्पताल गेट के सामने, सीएमओ कार्यालय के सामने, बंजरिया रोड पर जलभराव हो गया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह है कि नालियां ओवरफ्लो हो गई है और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
कीचड़ से सराबोर हुई सड़क पर पैदल आनाजाना काफी मुश्किल हो गया है। यही नहीं बारिश के चलते जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, पटखौली प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी पानी लग गया है। इतना जरूर है कि बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कस्बे के निवासी राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि ने कहा कि अभी मानसून नहीं आया है। मानसून पूर्व हुई बारिश से जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आ रही है। यदि समय रहते जल निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं की गई तो मानसून आने पर स्थिति और बदतर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें