फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Wed, 03 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर की रहने वाली विवाहिता ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर पीटने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस इस मामले में पति समेत चार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

औद्योगिकनगर की रहने वाली आशा का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2005 में हुई थी। वह मायके से विदा होकर ससुराल गई। कुछ दिनों बाद पति प्रमोद कुमार और अन्य ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित करने लगे और घर से निकाल दिया।
इसका मुकदमा परिवार न्यायालय में चला था। फिर सुलह करके ससुराल के लोग घर ले गए। आरोप है कि फिर से दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए 22 अप्रैल की रात नौ बजे डंडे से पीटा और जान से मारने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर लोग जुट गए और तब जाकर उनकी जान बची। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि पति प्रमोद कुमार, ससुर बदलू प्रसाद, सास माधुरी ,देवर सत्येंद्र पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें