फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुकुंदपुर में पानी टंकी निर्माण शुरू, होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। एक वर्ष में पूरी होने वाली पेयजल परियोजना के लिए बन रही पानी की टंकी कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते अधूरी पड़ी थी। अब टंकी निर्माण कार्य फिर से शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में हर घर जल योजना के तहत निर्माणाधीन पेयजल परियोजना में टंकी निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था ने अधर में छोड़ दिया था। बीते सप्ताह मौके पर कुछ कर्मी पहुंचे और टंकी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कुछ माह पूर्व कुछ मजदूर कार्यस्थल पर पहुंचकर टंकी निर्माण के लिए पिलर बनाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन फिर कार्य छोड़कर मजदूर चले गए। इसको लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई। इस पर संस्था ने फिर से कार्य शुरू कराया तो ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है।
अप्रैल 2023 में एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से शुरू हुई मुकुंदपुर गांव की पेयजल परियोजना से कुल 1,753 जनसंख्या की आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। हर घर जल योजना के तहत शुरु हुई परियोजना के निर्माण का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के हवाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें