फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो करोड़ से बनी पानी की टंकी चार साल बाद भी बेपानी

Sun, 10 Aug 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा गांव में स्वच्छ जल के लिए बनी पानी की टंकी
विज्ञापन
लोहरौली। जिले के सेमरियांवा ब्लाक क्षेत्र में दुधारा में पानी की टंकी दो करोड़ की लागत से चार साल पहले बनी थी। यहां पर पाइप भी बिछा दी गई। लेकिन अभी तक न तो टंकी चालू हुई और न ही पानी पहुंचा। इसके लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन की यह योजना फलीभूत होती नहीं दिख रही है। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित दुधारा में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के योजना के तहत पानी की टंकी बनाने का काम पांच साल पहले शुरु किया गया था। दो करोड़ की लागत से यह टंकी पिछले चार साल से बनकर तैयार है। पाइपलाइन भी गांव में बिछा दी गई है। लेकिन अभी तक इसमें एक बूंद जल पीने के लिए ग्रामीणों को नहीं मिला। दुधारा गांव के परवेज, गिरीश जायसवाल, हाफिज मुहम्मद इमरान आदि लोग बताते हैं कि दुधारा में पानी की टंकी चार साल से बनकर तैयार है। गांव में चारों तरफ पाइपलाइन बिछा दिया गया है। मुख्य पाइप लाइन से घरों में सप्लाई अब तक नहीं दी गई है। साथ ही इसकी टेस्टिंग भी नहीं की गई है। हर घर को शुद्ध जल देने की योजना पूरी तरह से यहां धरातल पर उतर नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें