फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शराब की दुकान के मुनीम से मारपीट, केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के ढ़ोढ स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के मुनीम के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के भरवल गांव निवासी विनोद यादव ने मेंहदावल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ढ़ोढ स्थित कंपोजिट शराब की दुकान के मुनीम हैं। 9 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे के आसपास तुफानी यादव निवासी नगपुर व ओमप्रकाश यादव निवासी थरौली दुकान पर आकर शराब खरीदे। पैसा मांगने पर दोनों लोग उनको गाली व जानमाल की धमकी देने लगे। गाली व धमकी देने से मना करने पर बुरी तरह से मारापीटा। चाकू से वार करके बाएं हाथ की अंगुली को जख्मीकर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें