फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बौधरा में बनेगा वाटर पार्क पीपीपी माॅडल से संंचालन

Tue, 17 Dec 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पर्यटन की दृष्टिगत बखिरा के बौधरा में वाटर पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यह वाटर पार्क पीपीपी (प्राइवेट पार्टनरशिप) माॅडल पर संचालित होगा। बखिरा में पर्यटकों को लुभाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। प्रशासन ने पर्यटन विभाग से कार्ययोजना मांगी है।
विज्ञापन

पर्यटकों को लुभाने के लिए प्रशासन ने बखिरा झील और पक्षी बिहार को विकसित करने का कार्य शुरू कराया है। अब इस मुहिम के तहत बखिरा क्षेत्र के बौधरा में वाटर पार्क बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। बजट की समस्या न आए, इसके लिए वाटर पार्क को पीपीपी माॅडल पर संचालित किया जाएगा।
इसके बनने के बाद बखिरा क्षेत्र में आने-वाले पर्यटकों को बौधरा में बनने वाले वाटर पार्क का लुत्फ मिलेगा। प्रशासन ने इसके लिए पर्यटन विभाग से विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें