फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश बंद होने के 24 घंटे बाद भी शहर की सड़कों पर पानी

Sun, 29 Sep 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बारिश से शहर के कई हिस्से में जलभराव, खजुरिया मार्ग पर एक फुट से अधिक पानी जमा होने से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बारिश बंद होने के बाद 24 घंटे बाद भी शहर की सड़कों पर आधा से एक फुट तक पानी भरा हुआ है। यहीं कारण है कि पानी से प्रभावित मोहल्ले के लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। लोगों का कहना कि इस बार बारिश अधिक हुई है, जबकि पहली बार शहर में पानी से इतनी दुश्वारियां हो रही हैं।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में शहर की जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही। अतिक्रमण हटने के बाद पड़े मलबे से जाम हुई नाली के कारण खजुरिया मार्ग पर एक फुट से अधिक पानी जमा होने से राहगीर दुश्वारियां झेल रहे हैं। जगह-जगह गड्ढे और गंदे पानी के बीच से गुजर रहे बाइक व साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के डॉ. हेडगेवार नगर, शास्त्रीनगर डिहवा, महिला थाना परिसर, वाल्मिकी नगर मोहल्ले की सड़क पर जलभराव होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को बारिश बंद होने पर नवीन मंडी परिसर में सब्जी खरीदने गए लोगों को जलभराव से जुझना पड़ रहा था। वहीं पहले से क्षतिग्रस्त खजुरिया मार्ग पर अतिक्रमण हटने की कार्रवाई के बाद मलबा नहीं हटाए जाने से इस समय हुए जलभराव से राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। जलभराव के बीच कई जगह पड़े मलबे से टकराकर बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रविवार को इस मार्ग पर सदर थाना के पास सड़क के जलभराव में गिरकर कई साइकिल और बाइक सवार चोटिल हो गए।

सरकारी भवनों में घुसा पानी
शहर में स्थित पीडब्लूडी कार्यालया, पीएचसी नौगढ़, सिंचाई और वन विभाग परिसर में जलभराव हो गया है। हालत यह है कि पीडब्लूडी रेस्ट हाउस के गेट तक पानी भरा होने से लोग उसमें घुसने से परहेज कर रहे है। वहीं वन विभाग और सिंचाई विभाग परिसर से पानी निकालने के लिए दिन रात पंपसेट चलाया जा रहा है। इससे आवागमन कर रहे लोगों को भी सांसत हो रही है।

बंद हुई बारिश तो बाजार में आई रौनक, मंडी भरा पानी, चबूतरों पर हुई बिक्री


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तीन दिन बाद रविवार को बारिश बंद हुई तो बाजारों में रौनक आ गई। जो लोग तीन दिन से ज्यादा जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले थे, वे खरीदारी करने निकले तो बाजार में रौनक आ गई। शहर के नवीन मंडी में पानी भरा हुआ है, लेकिन थोक व फुटकर व्यापारी पानी चलकर गए और चबूतरों पर फल व सब्जियों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

शहर में रविवार को बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम नम रहा तो लोगों ने आवश्यक सामानों की खरीदारी की। शहर के तेतरी बाजार, साड़ी तिराहा, रेलवे स्टेशन रोड सहित अन्य स्थानों पर दुकानों में ग्राहक पहुंचे तो व्यापारियों के चेहरे पर भी खिल गए, क्योंकि बड़े-छोटे दुकानदारों का कारोबार तीन दिन ठप रहा। इन दिनों सब्जी के ठेले भी बहुत कम लगे थे। मौसम सुहाना रहा तो शाम को लोगों ने आनंद की अनुभूति की। शहर के होटल व रेस्टोरेंट में भी विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखने वालों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें