फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जल जमाव, सड़कों पर कीचड़

Sat, 27 May 2017 11:11 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर जल जमाव व कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद भले ही जल निकासी के लिए मुकम्मल व्यवस्था का दावा कर रही है, लेकिन शुक्रवार की रात्रि और शनिवार की सुबह हुई बारिश ने सभी दावे की पोल खुल गई। स्थिति यह रही है कि शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव और कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में नगर पालिका परिषद के खिलाफ आक्रोश दिखा। 
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद ने शहर के नालों की सफाई का दावा कर रही है, लेकिन हल्की बारिश में ही मुखलिसपुर रोड, तितौवा, मटिहना, बरदहिया बाजार, बंजरिया रोड, डाक बंगला के सामने आदि क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। इसको कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोलाबाजार में तो नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क की पटरिया पर फैल गया। यही नहीं सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई। पुरानी सब्जी मंडी और नवीन सब्जी मंडी में जल जमाव व कीचड़ के कारण दुकान लगाने वालों को परेेशानी का सामना करना पड़ा। मुखलिसपुर रोड निवासी उमेश, दिलीप कुमार ने कहा कि अभी तो मानसूनी बारिश शुरू नहीं हुई है। ऐसी ही स्थिति रही तो जब मानसूनी बारिश शुरू होगी तो समस्या गंभीर हो जाएगी। नवीन मंडी में दुकान लगाने वाले माशा अल्लाह ने कहा कि कीचड़ व जल जमाव के कारण काफी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी हृदयानंद उपाध्याय ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था कराई गई है। कुछ स्थानों पर दिक्कत है, उसे भी जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें