फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में जल जमाव

Sat, 17 Sep 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
शहर में जल जमाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कई दिनों के बाद शनिवार को खलीलाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में एक घंटे जमकर बारिश हुई। इससे शहर के विभिन्न स्थानों पर भारी जल जमाव हो गया। वहीं तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। यह बारिश खेतीबारी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। बारिश बंद होने के बाद से ही किसान खेतों में उर्वरक डालने में जुट गए। 
विज्ञापन

पिछले एक पखवारे से छुटपुट ही बारिश हुई थी, इसके कारण धान की फसल सूखने लगी थी। किसान किसी प्रकार निजी संसाधनों से धान की फसल बचाने के लिए जूझ रहे थे। शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादल छा गए। करीब एक बजे से तेज बारिश हुई जो करीब एक घंटा तक जारी रही। इससे जहां शहर के बैंक चौराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद, लोक निर्माण विभाग डाक बंगला के सामने, गोलाबाजार आदि क्षेत्रों में भारी जल जमाव हो गया। इसके कारण फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नालियां जाम होने के कारण जल भराव काफी देर तक बना रहा। मुखलिसपुर रोड सहित अन्य क्षेत्रों में कीचड़ के कारण पैदल चलने वाले काफी परेशान रहे। किसान बारिश के बीच ही खेतों का मेड़ दुरुस्त करने में जुट गए। किसानों ने कहा कि यह बारिश काफी फायदेमंद साबित होगी। किसान रविंद्र कुमार ने कहा कि बारिश तेज होने से अब कुछ दिनों के लिए राहत मिल गई है। उन्होंने कहा कि अब खेत में उर्वरक डालने से धान की पौध का विकास तेजी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें