फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह जलभराव, कीचड़ से सराबोर हुईं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह जलभराव, कीचड़ से सराबोर हुईं सड़कें
विज्ञापन

- लोगों को आने-जाने में उठानी पड़ रही परेेेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार की शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। इसके कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं हैं। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया है। मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हाल सीएमओ कार्यालय के गेट का भी है। यहां जलभराव होने से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के सरयू नहर कॉलोनी, मड़या में पंपिंगसेट लगाकर पानी को निकाला जा रहा है। शहर के अन्य मोहल्लों में भी जलभराव की समस्या है। उधर, नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों को लगाकर नालियों की सफाई करा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिक परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा व ईओ सुरेश मौर्य लगातार भ्रमण कर जलनिकासी कराने का प्रयास करते नजर आएं। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र के लेडुआ महुआ, बखिरा, सेमरियावां, नंदौर, मेंहदावल कस्बा, महुली आदि क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें