फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचायत प्रतिनिधि को जल जीवन मिशन के तहत प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पौली के संत रामानंद पारस देई कन्या इंटर कॉलेज महेश्वरपुर में राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन एवं इंटिको टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में चल रहे जल जीवन मिशन फेज तीन के दो दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण के लिए सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला कार्यक्रम समन्वयक शुभम मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जल समिति, जल संचयन पानी समिति के कार्यों की भूमिकाएं और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं जल गुणवत्ता रही है। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राम मिलन यादव, खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी दलसिंगार यादव की विशेष सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक दीनानाथ और अरविंद ने लोगों को जल संरक्षण के विद्या की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबल प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, तुषार श्रीवास्तव, दीपक यादव, धर्मेंद्र, अरुण समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें