सांथा। ब्लाॅक के पसाई गांव में लोगो को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगभग डेढ़ करोढ़ की परियोजना बदहाल है। एक दशक बीतने के बाद भी गांव में स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है। इसका प्रमुख कारण पाइपों में लीकेज बताई जा रही है। पसाई गांव में डेढ़ करोड़ की लागत से पानी की टंकी का निर्माण वर्ष 2013- 14 में कराया गया था। कार्यदायी संस्था जल निगम ने पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क खोदकर व नालियां तोड़कर पूरे गांव में पाइप लाइन बिछा दी। स्वच्छ पेयजल की आस लगाए ग्रामीणों को अब निराशा ही हाथ लग रही है। दस साल बीतने के बावजूद लोगो के घरों में साफ पानी नहीं पहुंच सका। फोटू खान, साबिर अली, अली हुसेन आदि का कहना है की इतना धन खर्च होने के बावजूद लोगो के घरों में साफ पानी अभी तक नहीं पहुंच सका है।