फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: राप्ती में किशोरी ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के राप्ती नदी पर बने करमैनी पुल सुसाइड पॉइंट बनकर रह गया है। पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी पुल से बिना सोचे समझे राप्ती नदी में छलांग लगा दी। नदी में उस समय कुछ नाविक मौजूद थे। नाविकों ने उसकी जान बचा ली और उसे पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर एक बजे करमैनी पुल पर पहुंची। कुछ देर में ही उसने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने की आवाज मौजूद नाविकों तक पहुंच गई। नाविक प्रयास करके उस तक पहुंच गए और उसे पानी से निकाल लिया। किशोरी को करमैनी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस ने किशोरी के परिवार के लोगों को बुलाकर उसे सौंप दिया। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल कैंपियरगंज क्षेत्र में पड़ता है। किशोरी को संबंधित थाने की पुलिस ले गई। उसके परिजनों को उसे सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें