फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दूर होगी पानी की समस्या, लग रहा तीन स्थानों पर आरओ प्लांट

Mon, 08 Jan 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

योजना पर खर्च होंगे 35 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। काम भी शुरू हो गया है। इस पर कुल 35 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध हो सकेगा।
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद क्षेत्र में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था ठीक नहीं है। जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइनें काफी जर्जर हो गई हैं। इसके कारण लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन और जल निगम शहरी ने कार्य योजना बनाई है। इसके तहत जलापूर्ति की पुरानी पाइपलाइनें बदली जानी हैं। साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

अब नगर पालिका प्रशासन ने शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद परिसर, जिला अस्पताल परिसर और कांशी स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में आरओ प्लांट लगाने के लिए कार्य शुुरू कराया है। ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके।
इस परियोजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य खलीलाबाद परिसर में काम शुरू हो गया है। यह कार्य जल्द ही पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद अन्य दो स्थानों पर भी कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने कहा कि शहर के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मुहिम के तहत तीन स्थानों पर आरओ प्लांट लगाए जाने के लिए कार्य शुरू कराया गया है। जल्द से लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध होने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें