फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साप्ताहिक बंदी में मार्ट को भी बंद कराया जाए

Mon, 08 Jan 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर को ज्ञापन देते  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंड
विज्ञापन
डीएम से मिले व्यापारी, दिया ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें साप्ताहिक बंदी के दिन शहर के मार्ट को बंद कराने की मांग की।
व्यापार मंडल के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनर्जी लाल अग्रहरि ने कहा कि प्रशासन के जरिए साप्ताहिक बंदी के लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित है। इसका सभी व्यापारी स्वागत करते हैं। एक दिन की बंदी से व्यापारियों को राहत मिलती है। कुछ घरेलू कार्य भी हो जाते हैं। शहर में साप्ताहिक बंदी का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। लेकिन शहर के मॉल एवं मार्ट के लोग साप्ताहिक बंदी का पालन नहीं कर रहे हैं। ये लोग अपना संस्थान खोलकर आदेश का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में मॉल एवं मार्ट को भी साप्ताहिक बंदी के दायरे में लाया जाए। ताकि साप्ताहिक बंदी सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष कपीस चंद्र अग्रहरि, श्रीधर अग्रहरि, सतीश सिंह, सत्यानंद अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, यश अग्रहरि, इसरार अहमद, श्रीचंद कसौधन, परवेज अहमद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें