फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर एटीएम बंद, कई बेंचों पर नहीं लगा शेड

विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर बैंच पर नहीं लगा टिनशोड। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
वाटर एटीएम बंद, कई बेंचों पर नहीं लगा शेड
विज्ञापन

आदर्श रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्री सुविधाओं का टोटा
-कीचड़ के बीच उतारा जा रहा माल, आ रही दिक्कत
संतकबीरनगर। आदर्श रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्री सुविधाओं का अभाव है। स्वच्छ पेयजल के लिए स्टेशन पर लगाए गए वाटर एटीएम बंद पड़े हैं तो कई बेंचों पर शेड ही नहीं लग सका है। यही नहीं ट्रेनों की सूचना देने के लिए लगा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड खराब होने के बाद हटा दिया गया है। जिससे यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन करीब ड़ेढ से दो हजार यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं। इनके बैठने के लिए बेंच लगाए गए हैं, लेकिन प्लेटफार्म एक और दो पर कुछ ही दूर तक शेड बने हैं। यहां पंखों का भी इंतजाम है, कई बेंचों पर अब भी शेड नहीं लगी है। लोकल यात्रियों को टिकट के लिए परेशानी न हो, इसके लिए स्टेशन पर टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है, लेकिन मशीन बंद पड़ी है। साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर एटीएम लगाए गए हैं, लेकिन वर्तमान में वाटर एटीएम भी बंद पड़े हैं। अन्य स्थानों पर टोटियां लगी हैं। जब यात्रियों की भीड़ होती है तो वहां पानी लेने के लिए काफी दिक्कत होती है। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगा बोर्ड टूट गया है तो ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए प्रवेश द्वार पर लगा इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड खराब होने के बाद इसे हटा दिया गया। इससे यात्रियों को ट्रेनों की सही जानकारी नहीं मिल पाती है। जहां पर मालगाड़ी से माल उतारा जाता है, वहां जलभराव व कीचड़ हो गया है। इसी कीचड़ व जलभराव के बीच माल उतारने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। साफ-सफाई के लिए स्टेशन परिसर में कूड़ेदान लगवाए गए हैं। वाटर एटीएम मशीन संचालित करने वाली एजेंसी का समय पूरा हो गया है। जल्द ही नई एजेंसी से इसे संचालित कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य समस्याओं का समाधान भी बहुत जल्द करा दिया जाएगा।
-एके गोड़, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें