संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार महिला सशक्तिकरण से संबंधित लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया। जिसका लाइव प्रसारण कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में हुआ। इस दौरान सीएम ने प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्राें का उद्घाटन व मिशन शक्ति केंद्राें से संबंधित एसओपी की पुस्तिकाओं का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहाकि जब हमारे प्रदेश की महिलाओं व बेटियों को भयमुक्त एवं सुरक्षित वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा और उनके अन्दर सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के साथ-साथ नारी होने पर गरिमा की अनुभूति होगी तो निश्चित रूप से हमारा प्रदेश एवं देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। संवाद