सेमरियावां ब्लॉक के वासिन गांव के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव वालों ने डीएम को ज्ञापन देकर गांव में बिजली सप्लाई देने की मांग की।
ग्राम प्रधान ताजुुद्दीन ने कहा कि गांव की जनसंख्या 2300 है। इसमें से काफी लोग बीपीएल कार्ड धारक भी है। गांव में अभी तक बिजली नहीं लगी है। जबकि गांव को लोहिया गांव के रूप में चयनित किया जा चुका है। बिजली न होने से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। इन्वर्टर, मोबाइल आदि चार्ज नहीं हो पा रहा है। दूूसरे गांव में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ता है। इसके साथ ही अन्य कई जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है। जून और जुलाई माह में बिजली लगवाने का विभाग का प्लान है। बरसात में बिजली पोल लग पाना संभव नहीं होगा। गांव में पोल लगवाने के साथ ही तार भी लगा दिया जाए और ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई दी जाए। ग्रामीणों ने डीएम से विभाग को आदेशित कर बिजली की सप्लाई जल्द से जल्द शुरू किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में रामअचल, रामअजोरे, बाबूराम, रामसेवक, दुलारे, मंगरू प्रसाद, रामबली, राममिलन, दिलीप, राधेश्याम, रामजतन, रामजी, रामवृक्ष, रघुवर, शेषनाथ, नंदलाल, शिवपूजन, दयाशंकर, रामभवन, रामसेवक समेत अन्य मौजूद रहे।