संतकबीरनगर। जनपद में वारंटियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दबिश दी। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने गैर जमानती वारंट के मामलों में फरार चल रहे 11 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट के मामले में पुलिस ने दबिश दी। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने डिहुलिया निवासी डब्लू चौधरी को गिरफ्तार किया। वहीं दुधारा पुलिस ने रिजवान निवासी सिसवा बाजार और चवरिया निवासी मकसूद अली को दबोचा। मेंहदावल पुलिस ने जमोहरा निवासी ठाकुर व विजय, रक्सा निवासी ललऊ, नौदरी निवासी राममूरत सिंह तथा बढ़या ठाठर टोला नगपुरवा निवासी मंगरु को गिरफ्तार किया।
बखिरा पुलिस ने प्रतापपुर निवासी पूर्णवासी व भगवानदास और बुद्धईया बाजार निवासी फिरोज उर्फ मोहम्मद हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।