सेमरियावां। ब्लाॅक सभागार में बीडीओ व एडीओ पंचायत ने ग्राम पंचायत सहायकों के साथ बैठक कर फेमिली आईडी कार्ड की प्रगति जानी। इस दौरान बीडीओ ने फेमिली आईडी कार्ड बनाने और पंचायत सहायक को ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करने पर जोर दिया। ऑनलाइन उपस्थित दर्ज न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी कार्ड योजना के तहत ब्लाॅक के परिवारों का डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके आधार पर केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का सीधा लाभ परिवार को मिलेगा। साथ ही परिवार की आर्थिक स्थित सुधारने को लेकर भी पहल होगी। एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी कार्ड योजना का लाभ सभी को उठाते हुए तत्काल आईडी बनवा लेनी चाहिए।
एडीओ पंचायत दीप चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में जिस परिवार के पास राशनकार्ड नहीं है। ऐसे लोगों को फेमिली आईं कार्ड बनाया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने पर पंचायत सहायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।