संतकबीरनगर। यौन शोषण के मामले में वांछित चल रहे युवक को कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मेंहदावल बाईपास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजम निवासी मोहिद्दीनपुर, थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर 2025 को वादिनी ने उसके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके आधार पर कोतवाली में बीएनएस की संबंधित धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
कोतवाल जय प्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।