फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन बड़ी वारदात के खुलासे का इंतजार, पुलिस जुटा रही सुराग

Mon, 31 Mar 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में पिछले सप्ताह ताबड़तोड़ हुई घटनाओं में जिले की पुलिस ऐसी उलझी कि अभी तक उससे उबर नहीं पाई है। तीन बड़ी वारदात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ऑटो चालक हिदायतुल्लाह की बेलहरकला क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में पुलिस की निगाहें एक अपराधी पर टिकी हुई है। अमन हत्याकांड में डीएनए जांच रिपोर्ट का इंतजार है तो बाइक पर रखा बैग उड़ाने वाले टप्पेबाजों के पहचान में जुटी है। बीते सप्ताह में सबसे बड़ी घटना बेलहरकला थानाक्षेत्र के अमरडोभा गांव में हुई।
26 मार्च की सुबह गांव के सीवान में एक युवक का शव पाया गया। युवक का गला धारदार हथियार से काट डाला गया था। उसकी पहचान कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत गांव के निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक हिदायतुल्लाह केरूप में हुई। शव की शिनाख्त के बाद से पुलिस की चार टीमें इसके खुलासे में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो इस मामले को अवैध प्रेम संबंधों से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में अब तक दो महिलाओं से भी पूछताछ हो चुकी है। पुलिस इस मामले में एक पुराने अपराधी की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह अपराधी जिले के दक्षिणांचल के एक गांव का निवासी है, वह जेल में भी बंद था। कुछ दिन पहले ही रिहा भी हुआ था। पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। टप्पेबाजों की पहचान के लिए चला अभियान : कोतवाली खलीलाबाद के मगहर कस्बे में 29 मार्च की दोपहर दो बजे के करीब काजीपुर चौराहे पर घोरही गांव के निवासी संजय सिंह की बाइक पर रखा बैग स्कूटी सवार दो चोरों ने उड़ा लिया था। बैग में 95 हजार रुपये तथा अन्य कीमती सामान थे। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस टप्पेबाजों की पहचान के लिए अभियान चला रही है। शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें