फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो महीने इंतजार और...दिवाली के बाद मिलेगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

Thu, 04 Sep 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सरोली में विद्युत केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में-संवाद
विज्ञापन
संतकबरनगर। शहरवासियों को जल्द निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए मैलानी में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण चल रहा है। दीपावली से पहले कार्य पूर्ण होने की संभावना है। कार्य पूरा होने के बाद करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की बिजली की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में जर्जर तार व पोल बदलने का कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही नए ट्रांसफॉर्मर भी लगाए जा रहे हैं। इस बीच विद्युत निगम बिजली संकट दूर करने के लिए मैलानी में उपकेंद्र का निर्माण करा रहा है। इस पर करीब पांच करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

उपकेंद्र के निर्माण में तेजी देखने को मिल रही है। इस समय कार्यालय बनकर तैयार हो गया है, जबकि फाउंडेशन का कार्य भी पूरा हो गया है।
बिजली के तार आदि व्यवस्थित किए जा रहे हैं। विद्युत निगम का दावा है कि दीपावली से पूर्व विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
इससे शहर के सीमा विस्तारित क्षेत्रों के साथ ही शहर के 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें