फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुछ दिन करिए इंतजार, फिर भरिए फर्राटा

विज्ञापन
विकास खंड खलीलाबाद  के मझरिया से कटका मार्ग यह सड़क अब बनेगी।संवाद
विज्ञापन
मंझरिया से कटका और पायलपार से भुअरिया मार्ग का होगा निर्माण, मिला बजट
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हो गई है सड़कें, यात्री झेल रहे है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। क्षेत्र के दो मंझरिया से कटका और पायलपार से भुअरिया मार्ग के निर्माण की स्वीकृति शासन ने दे दी है। इसके लिए बजट भी उपलब्ध करा दिया है। अब बरसात के थमने का इंतजार है। इसके बाद सड़कों का निर्माण शुरू होगा और लोग इन पर फर्राटा भर सकेंगे। जिले की कई प्रमुख सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, इससे यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़कों में बने गड्ढों के कारण लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
खलीलाबाद विकास खंड के मंझरिया से बनकटवा होकर कटका आने-जाने के लिए करीब नौ किलोमीटर लंबी सड़क है। सड़क वर्तमान में बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे सड़क और गड्ढे का अंतर वाहन चालक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई और 84 लाख रुपये अवमुक्त हो गए हैं। बरसात के बाद इस सड़कों का निर्माण होगा और लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पायलपार से भुअरिया मार्ग के लिए भी शासन ने 29 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। करीब नौ किलोमीटर लंबे इस मार्ग की हालत भी खस्ताहाल है। इस मार्ग से आने-जाने वाले दुश्वारियां झेल रहे हैं। इसके लिए सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की थी, जिसे स्वीकृति मिल गई है। बरसात के बाद इस सड़क का भी कायाकल्य होगा। इन सड़कों पर यात्रा करने वाले रंगीलाल, कृष्ण चंद्र, अनिल कुमार आदि का कहना है कि वर्तमान में सड़क पर यात्रा करना काफी मुश्किल हो गया है। इन सड़कों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।

जाम से भी मिलेगी निजात
मंझरिया से कटका और पायलपार से भुअरिया मार्ग का निर्माण होने से शहरवासियों को भी जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि गोरखपुर से आने वाले वाहन जो धनघटा की ओर जाएंगे, वह इस मार्ग से होकर निकलेंगे, जबकि बस्ती से धनघटा जाने वाले वाहन भुअरिया से होकर पायलपार होकर धनघटा जाएंगे। इससे धनघटा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को खलीलाबाद नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन


मंझरिया से कटका और पायलपार से भुअरिया मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिली है। बजट भी उपलब्ध हो गया है। बरसात के बाद सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
राकेश पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें