संतकबीरनगर। शहर के एक युवक ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर पत्नी और कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। दिलीप कुमार पांडेय पुत्र रामशंकर पांडेय निवासी जिगिना थाना लालगंज जिला बस्ती, हाल मुकाम मोहल्ला बजरिया कोतवाली का आरोप है कि उसकी शादी करीब 6-7 साल पूर्व दीपा निवासी चन्द्रवत पिपरा थाना पुरानी बस्ती जिला बस्ती के साथ बिना किसी दान दहेज के हुई थी। आरोप है कि दीपा कहती कि वह अन्यत्र कहीं शादी करना चाहती थी। यह शादी उसकी इच्छा के विपरीत हुई है। उसके साथ दीपा नहीं रहना चाहती है। इसी बात पर अक्सर घर में विवाद होता है। उसके पास दो पुत्रियां हैं। वह अक्सर तलाक देने की धमकी देती है। 14 सितंबर की रात 10 बजे दीपा तलाक देने की जिद करने लगी। उसने इससे मना किया तो उसे धकेल दिया। गिरने से उसे चोट आई। पीड़ित ने फोन कर मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि मायके वालों ने उसे मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। उसने पुलिस को तहरीर दिया है। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद